Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः BSF के जवानों ने फायरिंग कर मार गिराए 2 ड्रोन, 2...

पंजाबः BSF के जवानों ने फायरिंग कर मार गिराए 2 ड्रोन, 2 किलो हेरोइन की जब्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तानी तस्करों की दो कोशिशों को नाकामयाब किया है। एक ही रात में बीएसएफ ने दो पाक ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की है। दोनों ड्रोन एक ही तरह के हैं। वहीं ड्रोन से बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन की खेप भी बरामद की है। ड्रोन मिलने की घटना के बाद से ही इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने यह दोनों ड्रोन अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आते उधर धारीवाल और रत्न खुर्द एरिया में गिराए हैं। बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार पहले ड्रोन शुक्रवार रात 8.55 बजे गांव उधर धारीवाल के करीब मंडराता दिखाई दिया। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बीच ड्रोन की आवाज बंद हो गई। लोकेशन पर सर्च किया गया तो वहां से ड्रोन बरामद किया गया। अब इलाके में सर्च चलाया गया है, ताकि ड्रोन द्वारा लाई गई खेप का पता चल सके। वहीं, दूसरा ड्रोन रत्न खुर्द एरिया में मिला। यहां भी रात 9.55 बजे ड्रोन की आवाज सुनाई दी। बीएसएफ के जवानों ने आवाज की तरफ फायर किया तो ड्रोन की आवाज बंद हो गई। सर्च के दौरान ड्रोन खेतों में गिरा मिला।

बीएसएफ की तरफ से रत्न खुर्द एरिया में गिराए गए ड्रोन से दो किलो हेरोइन की खेप भी बरामद की है। ड्रोन इसी खेप को डिलीवर करने जा रहा था। इसे पीले रंग के पैकेट में डाल ड्रोन के नीचे बांधा गया था। फिलहाल बीएसएफ ने खेप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गई खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से गिराए गए दोनों ड्रोन एक ही तरह के हैं। यह क्वार्डकॉपर डीजेआई मेट्रिक्स 300 आरटीके है। जिसे पाकिस्तानी तस्कर छोटी व कम वजन की खेप को सरहद पार करवाने में करते हैं। यह खेप 3 से 5 किलो तक का वजन उठाने में सक्षम हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -