.
Nationalभरभराकर गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब, कई घायल, देखें वीडियो

भरभराकर गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंदौलीः उत्तर प्रदेश में सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रेलवे रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्लैब गिर गया। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पुल के स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कंपनी को सेतु निगम ने टेंडर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद मौके से सभी मजदूरों को हटाया गया। आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने घायल लोगों को उचित इलाज और मुआवजा देने की बात भी कही। पूर्व विधायक ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि जब विधायक ही ठेकेदारी का कार्य करते हैं तो उसकी जांच कौन करेगा। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार के कारण यह परिणाम सामने आया। उन्होंने कहा कि रात में स्लैप गिरने के कारण पीड़ितों का भी डाटा प्रशासन नहीं बताएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...