Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaपंजाब : कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

पंजाब : कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा एक बार फिर हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। उन्हें एक मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद उनके खिलाफ कपूरथला में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप हैं कि सुखपाल खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में गवाह को धमकाया और सबूतों को मिटाने के प्रयास किए हैं। खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को बदले की भावना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

साथ ही उक्त एफआईआर को लेकर फैसला आने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। वीरवार को उक्त याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस विकास बहल की कोर्ट में आई थी लेकिन उन्होंने सुनवाई करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह खैहरा के खिलाफ एक मामले में पहले वकील रह चुके हैं। अब याचिका पुनः चीफ जस्टिस के पास जाएगी, जहां से किसी दूसरी कोर्ट को भेजी जाएगी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -