Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः आप को बड़ा झटका, इस नेता ने ब्लॉक अध्यक्ष पद से...

पंजाबः आप को बड़ा झटका, इस नेता ने ब्लॉक अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः चौगावां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे लोपोके से आप पार्टी के मेहनती और जुझारू नेता प्रीतम सिंह लोपोके ने पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोपोके ने कहा कि वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी आलाकमान ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से पुरस्कृत किया, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष को अपने ही गांव में हर काम में पीछे रखा जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाए है कि उनसे कोई सलाह नहीं मांगी जा रही है। राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फिर ब्लॉक अध्यक्ष बनाने से क्या फायदा? उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के ध्यान में यह बात भी लाई गई कि पुराने कार्यकर्ताओं की सार ली जाए, लेकिन वह समय देकर नहीं आये। इसलिए आज उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा जिला देहाती अध्यक्ष को भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -