फाजिल्काः सदर थाने में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोग थाने पहुंचे और उन्होंने सदर पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, पुलिस ने गांव महालम से एक मामले में युवक बलविंदर सिंह को पुलिस हिरासत में लिया था, जिसकी आज पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस बात का पता चलने पर परिवार के लोग फाजिल्का के सदर थाने पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बलविंदर सिंह को पुलिस हिरासत में टॉर्चर किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मौके पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस बलविंदर सिंह को एक मामले में ले गई थी। वह दिल का मरीज था और उन्हें स्टंट पड़ा हुआ था लेकिन पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के दौरान उसकी उनकी मौत हो गई। उधर, फाजिल्का पुलिस के एसपी का कहना है कि बलविंदर सिंह को पुलिस ने एक मामले में संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था, लेकिन बलविंदर सिंह दिल का मरीज था, जिसकी पहले भी सर्जरी हो चुकी है। इसलिए पुलिस हिरासत में जब उसे पुलिसकर्मियों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि बलविंदर सिंह को पुलिस ने न तो पीटा है और न ही प्रताड़ित किया है। फिलहाल मृतक के शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड बनाने की बात कही जा रही है।

पंजाबः पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -