Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः घर की पहली मंजिल पर लगी भयानक आग, देखें वीडियो

पंजाबः घर की पहली मंजिल पर लगी भयानक आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के भगता वाला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक घर की पहली मंजिल पर आग लगी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भीषण थी कि पहली मंजिल से आग की लपटे दूर दूर से दिखाई दे रही थी। इस घटना में घर की पहली मंजिल में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं पत्रकारों को जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि जब उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने घर के मालिकों को सूचित किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब इलाका निवासियों से आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -