Punjab Govt AD
HomePunjabTarn Taranपंजाबः पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित लूटेरा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

पंजाबः पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित लूटेरा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
तरनतारनः सीआईए स्टाफ ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 मोटरसाइकिलें और 32 बोर की एक पिस्टल बरामद की है। एएसआई महल सिंह और उनके साथी मुलाजिमों ने लंगर हाल बाहिका वेईपुई से गुप्त सूचना के अधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गढ़ी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कोट मुहम्मद खान थाना गोइंदवाल साहिब, अर्सदीप सिंह उर्फ ​​अर्स पुत्र लखविंदर सिंह, हीरा सिंह पुत्र बिकर सिंह वासी संघे थाना सदर तरनतारन, राहुल उर्फ ​​बिल्ली पुत्र सुरिंदरपाल पुत्र अमरनाथ वासी मोहल्ला नानकसर गली गोरमिंट वाली तरनतारन को काबू किया। 
आरोपियों से 2 मोटरसाईकिलें, पिस्टल और 3 जिंदा रोंद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है, जो जिले के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा है, अभी और भी बड़े खुलासे होने  की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -