Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाबः बस स्टैंड पर अश्लील हरकत कर लड़कों को ब्लैकमेल करती 3...

पंजाबः बस स्टैंड पर अश्लील हरकत कर लड़कों को ब्लैकमेल करती 3 लड़कियां गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड पर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, बस स्टैंड के पास अश्लील हरकतें करके राहगीरों का पीछे लगाकर बाद में ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में लुधियाना पुलिस ने 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है और 9 लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हाल ही में लुधियाना के बस स्टैंड इलाके के पास नशे में धुत्त लड़कियों का एक वीडियो सामने आया था और यह भी कहा गया था कि ये लड़कियां बस के पास बने होटलों में देह व्यापार में लगी हुई हैं। जिसके बाद यह मामला मौजूदा विधायक गुरप्रीत गोगी के ध्यान में आया तो पुलिस ने वहां जाकर मौका देखा।

जिसके बाद लुधियाना पुलिस हरकत में आई और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में 9 लड़कियों को नामजद किया है। इस संबंध में एसीपी जसरूप कौर बाठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी सांझा करते हुए बताया कि उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लुधियाना बस स्टैंड के पास ये आरोपी लड़कियां अश्लील हरकतें करके राहगीरों का अपने पीछे लगाती थीं और बाद में राहगीरों से शारीरिक संबंध बनाकर लूटपाट या ब्लैकमेल करते थे। यह सारी घटना लड़कियों द्वारा लुधियाना बस स्टैंड के पास की जाती थी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page