Girl in a jacket
HomePunjabRaikotपंजाब : व्यापारी से लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : व्यापारी से लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 बठिंडा :  थाना दयालपुरा की पुलिस ने मलूका के व्यापारी लक्खी चंद से चार लाख रुपए से अधिक की लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि गांव मलूका में 4 नवंबर को मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उक्त विक्रेता पर हमला कर 4 लाख से ज्यादा की रकम लूट ली थी। इस मामले में जांच के आधार पर अंग्रेज सिंह गोबिंदपुरा, गुरप्रीत सिंह मलूका और सुखजिंदर सिंह वासी कोठा गुरु को नामजद किया गया था।

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई रकम में से 2 लाख 84 हजार रुपए और हमले के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि लूट की घटना में उनके साथ सिकंदर सिंह गोबिंदपुरा भी शामिल था। पुलिस ने मुकद्दमे में सिकंदर सिंह को भी नामजद कर लिया है। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह ने बताया कि सिकंदर सिंह अभी भी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -