Himachal Govt
Ludhianaपंजाबः एक्टिवा और बाइक टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे की मौत

पंजाबः एक्टिवा और बाइक टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस घटना में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं उसके मां-बाप भी घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक पर जा रहे थे, उसी दौरान एक्टिवा सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। बच्चा मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया। घटना दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीनों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता तजिंदरपाल और मां सोनम घायल है।

तीनों बाइक नंबर PB-25 H 8938 पर सवार होकर हंबड़ा से अपने घर जा रहे थे। तजिंदरपाल मोटरसाइकिल चला रहा था। नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास सामने से आ रहे एक्टिवा सवार लोगों ने बिना इंडिकेटर दिए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार के बताया कि एक्टिवा चालक की पहचान गांव सलेमपुरा निवासी चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 427, 304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 12 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

फरीदकोटः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Brics Summit 2026: भारत पहुंचे रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin, इन दिन आएंगे Xi Zinping

नई दिल्ली: राजधानी में 12 और 13 सितंबर को...

Jalandhar News: DC Office के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा...

Punjab News: Bagga Jewellers से नौसरबाज 5 सोने की चेन लेकर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर भगत सिंह कालोनी में बग्गा ज्वैलर की...

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों के लिए लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए सेशन में...

Punjab News: 12 किलो हेरोइन सहित बाइक सवार 2 तस्कर गिरफ्तार

फरीदकोटः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Brics Summit 2026: भारत पहुंचे रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin, इन दिन आएंगे Xi Zinping

नई दिल्ली: राजधानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाली 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कई बड़े नेताओं...

Jalandhar News: DC Office के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस...

Punjab News: Bagga Jewellers से नौसरबाज 5 सोने की चेन लेकर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर भगत सिंह कालोनी में बग्गा ज्वैलर की दुकान पर नौसरबाज गहने खरीदने के बहाने दुकान से 5...