- Advertisement -
HomeNationalPregnant पत्नी की गला रेतकर हत्या, दो साल पहले की थी Love...

Pregnant पत्नी की गला रेतकर हत्या, दो साल पहले की थी Love Marriage

वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पहुंचा थाने

गोरखपुरः जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। पति ने 2 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा और फिर खुद थाने में जाकर सरेंडर करने पहुंच गया। थानेदार से बोला कि मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, लाश घर पर पड़ी है, जाकर उठा लो, यह सुनते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। वहां देखा तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां घर पहुंचीं और लाश को देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले लव-मैरिज की थी।

जानकारी मुताबिक, आरोपी अंगद शर्मा सहजनवा का रहने वाला है। वह कर्नाटक में बढ़ई का काम करता था। उसने दो साल पहले नेहा से लव-मैरिज की थी। नेहा का घर अंगद के घर के सामने था। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी।

शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर कर्नाटक चला गया था। कुछ समय बाद वह उसे वापस गांव ले आया। नेहा को सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवाया गया, लेकिन बाद में वह गीडा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। वहां वह एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी।

2 महीने पहले अंगद कर्नाटक से वापस लौटा। उसने नेहा को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। इस पर उसने पूछा कि किससे बात कर रही थी? नेहा ने जवाब दिया कि कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे। 3 जून की रात दोनों के बीच फिर लड़ाई हुई। इसके बाद दोनों सो गए। बुधवार सुबह अंगद ने नेहा के सिर पर वार किया और फिर चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी।

SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने खुद ही थाने में आकर सरेंडर किया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page