Punjab Govt
HomeHimachalबडोआ में नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन

बडोआ में नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरयालता स्थित बड़ोआ में नवनिर्मित मंदिर श्री बाबा सिद्ध चानो जी महाराज ब भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शनिवार को वहां पर मास्टर हाकम चंद ने मंत्रो उच्चारण के साथ बाबा सिद्ध चानो जी महाराज व भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित की। मंदिर के पुजारी मक्खन सिंह ने इलाके के सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह नव निर्माण मंदिर व मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न हुआ है।

उन्होंने श्री बाबा सिद्ध चानो जी महाराज की मूर्ति स्थापना दिवस पर क्षेत्र की खुशहाली बाद जन कल्याण हेतु भजन कीर्तन पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मंदिर पुजारी मक्खन सिंह ने क्षेत्रवासियों की कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना की । उन्होंने बताया कि बाबा सिद्ध चानो महाराज में भक्तों की प्रगाढ़ आस्था है। और उन्हें न्याय का देवता और सच्ची सरकार के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं कि जिस किसी व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता है उसे बाबा के दरबार में आकर न्याय मिलता है। मान्यता है जो कोई बाबा के दरबार में  सच्ची श्रद्धा से आता है।

बाबा सिद्ध चानो के दरबार से कभी खाली नहीं जाता है।  इस कार्यक्रम के दौरान गांव खैरियां, सरनोटी, तलमेहडा, रौनखर, लालशाह, भलखूं, वही, डीहर ,राजपुरा ,खड़ोह ,चम्वोआ चडोली ब आसपास के क्षेत्रों से आकर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया व बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी मक्खन सिंह, ग्राम पंचायत डीहर प्रधान कृष्णा देवी, हाकम चंद, रिटायर्ड डीएसपी बुहाणा प्रकाश चंद संधू, भोडू राम चांदला, देशराज, दिनेश कुमार ,अश्वनी कुमार, बलवंत सिंह ,अशोक कुमार ,जगदीश चंद, सुखदेव ,गुलजारीलाल ब सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -