Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: सभी थर्मल प्लांटों को मिलेगा पर्याप्त कोयला, CM मान का...

Punjab News: सभी थर्मल प्लांटों को मिलेगा पर्याप्त कोयला, CM मान का ऐलान, नशे पर घेरी विपक्ष, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में बिजली संकट और नशे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। दरअसल, सीएम मान ने डीजीपी गौरव यादव के साथ मिलकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बिजली की समस्या अब खत्म होने वाली है। उन्होंने कहा कि झारखंड की कोयला खदानों में बाढ़ का पानी भरने के कारण कोयले की शॉर्टेज हुई थी, जिसका असर पूरे देश में बिजली उत्पादन पर पड़ा। पंजाब भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन अब कोयले की उपलब्धता को लेकर रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उनकी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत हुई है। वह खुद भी दो-चार दिन बाद रांची जाकर हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की पचवाड़ा कोयला खदान से मिलने वाला कोयला केवल सरकारी थर्मल प्लांटों में इस्तेमाल किया जा सकता है। पंजाब के दो निजी थर्मल प्लांटों को इस व्यवस्था के तहत कोयला उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।

मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने कोल इंडिया से अनुरोध किया था कि निजी थर्मल प्लांटों को भी कोयला उपलब्ध करवाया जाए। कोल इंडिया ने इस पर सहमति दे दी है। अब झारखंड सरकार की स्थानीय स्तर पर जरूरी मंजूरी भी मिल गई है। इससे पंजाब के पांचों थर्मल प्लांटों को आने वाले दिनों में पर्याप्त कोयला मिल सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल को किसी एक पार्टी में रहना चाहिए, क्योंकि आज बहुत ज्यादा पार्टियां हो गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मनप्रीत बादल आजकल किस पार्टी में हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नशे को लेकर को केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम कर रही है। जबकि पंजाब की पुलिस मध्य प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों से आरोपियों को पकड़ ला रही है। सीएम ने कहा कि हम जो नशा पकड़ रहे हैं, वह पाकिस्तान की तरफ से पैकेटों में आ रहा है। यहां दो किलो, पांच किलो और दस किलो के पैकेट पकड़े जा रहे हैं। गुजरात वाले पोर्ट से भी बड़ी मात्रा में नशा पकड़ा जा रहा है। वहां तीन हजार -तीन हजार किलो नशा पकड़ा जा रहा है।

वह देश के गृहमंत्री का होम स्टेट है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से भी पंजाब पुलिस नशा पकड़कर लाती है। इसके बावजूद सेंटर बदनाम पंजाब को किया जाता है। अब कह रहे हैं कि नशे के खिलाफ 18 सितंबर से यात्रा निकालने जा रहे हैं। अपना मुंद्रा पोर्ट संभाल लो। खुद सप्लाई करने देते हो और साथ ही नशे के खिलाफ पैदल यात्रा, बस यात्रा या कोई दूसरी यात्रा निकालने जा रहे हो। ऐसे लोगों से जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर चले लात घूंसे, दोनों लाइन हाजिर, देखें वीडियो

बाराबंकीः बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

Jalandhar News: फ्लाईओवर बनने पर दुकानदारों का विरोध, रोका काम, भाजपा से की अपील, देखें वीडियो

जून माह में रवनीत बिट्टू ने किया था उद्घाटन जालंधर,...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः राजसांसी जिले में कुकड़ावाला के पास सड़क दुर्घटना...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने के...

थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर चले लात घूंसे, दोनों लाइन हाजिर, देखें वीडियो

बाराबंकीः बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। थाने के दफ्तर...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सांय को श्री राम भवन, खरड़ में आयोजित श्री...

Jalandhar News: फ्लाईओवर बनने पर दुकानदारों का विरोध, रोका काम, भाजपा से की अपील, देखें वीडियो

जून माह में रवनीत बिट्टू ने किया था उद्घाटन जालंधर, ENS: गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने...