अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान प्लेन क्रैश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मेघानीनगर में टेकऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा हैकि विमान लंदन जा रहा था। फिलहाल रेस्क्यू और बचाव का काम चल रहा है। शहर में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के सायरनों की आवाज गूंज रही है। शहर की सड़कें बद कर दी गई है और अस्पताल में तुरंत 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है। वहीं शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट बंद कर दी गई है। हादसे की जगह से अब तक 100 शव निकाले जाने की खबर है। एअर इंडिया ने हादसे पर जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट डॉक्टर की हॉस्टल की बिल्डिंग पर गिरी है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। अभी तक 60 से 70 प्रतिशत एरिया को क्लीन कर दिया गया है। वहीं एबुलेंस की सहायता से सभी नागरिकों को अस्पताल ले जाया है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया के माध्यम से लोगों को रेस्क्यू में सहयोग देने की अपील की है ताकि एबुलेंस ले जाते समय किसी परेशानी का उन्हें सामना ना करना पड़े।
अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने उनसे अहमदाबाद जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया।
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।