ऊना, सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 24 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी संतोषगढ़ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन अधिनियम के तहत एक वाहन का चालान किया गया।
पुलिस ने संबंधित वाहन चालक से ₹5,000 का जुर्माना वसूल किया। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

