Breaking Newsपूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने मुठभेड़ में...

पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूपी: यूपी के बलिया (Ballia) में एक सप्ताह पहले हुए एक पूर्व ग्राम प्रधान (Purv Pradhan) के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने  खुलासा कर दिया। हत्या को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने  मठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसका ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

इस वजह से की पूर्व प्रधान की हत्या

पुलिस ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि आरोपी के भाई के साथ हुए संपत्ति के बंटवारे में पूर्व प्रधान ने जानबूझकर उसके भाई के पक्ष में समझौता कराया था। इसके अलावा गांव में हुई एक चोरी में उसके बेटे को जेल जाना पड़ा था। आरोपी ने बताया कि उसके शक था कि उसके बेटे को जेल भेजने में पूर्व ग्राम प्रधान का ही हाथ है, जिससे आक्रोशित होकर उसने उसने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुए चापड़ को भी बरामद कर लिया है।

बता दें कि 14 नंवबर 2022 की रात सूखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही में घर पर सोते हुए पूर्व ग्राम प्रधान हृदयनारायण सिंह की चापड़ से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्यारोपी का नाम मुन्ना राजभर बताया जा रहा है।  यह ब्लाइंड मर्डर केस पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था, मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था, आखिरकार पुलिस को हत्यारोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने बताया कि घटना के मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करते समय अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी आरोपी पर फायरिंग की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक ने उसके भाई के बीच संपत्ति के विवाद में समझौता और बंटवारा कराने की कोशिश की गई थी जिसमें अभियुक्त को शक था कि मृतक ने उसके भाई के पक्ष में बटवारा किया है। उसे संदेह था कि  मृतक पूर्व प्रधान ने जानबूझकर उसके भाई की मदद की। इसी तरह से उसका बेटा चोरी के एक मुकदमे में जेल गया था उसमें भी उसको लगता था कि इसमें भी मृतक का हाथ था। इसी से क्षुब्ध होकर आक्रोश में उसने घटना को अंजाम दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...