नई दिल्ली: इन दिनों पूरा पंजाब भयावह बाढ़ का चपेट में है, चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। बाढ़ की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलें पानी में डूब गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पंजाब में बहने वाली नदियां रावी, सतलज, व्यास में उफान आ गया। साथ ही बीते दिनों पंजाब में हुई तेज बारिश ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया। इसी बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाले हैं। सबसे पहले पीएम पंजाब का दौरा करेंगे। 9 सितंबर को वह गुरदासपुर जाएंगे। पंजाब भाजपा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी गई है।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
Punjab Floods: Death Toll Rises to 51, Over 22,000 Evacuated; PM Modi Likely to Visit on September 9
बाढ़ पीड़ितों के साथ करेंगे मुलाकात
इसके अलावा पंजाब बीजेपी के एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी से जुड़ी ओर जानकारी भी दी गई है। इस पोस्ट में आगे लिखा गया है कि – पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों और किसानों से सीधे मुलाकात कर उनका दुख शेयर करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
ਮਾਨਯੋਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ 9 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਖੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।
ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਿਤ ਭਰਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਿੱਧੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਦੁੱਖ ਵੰਡਾਉਣਗੇ ਅਤੇ ਪੀੜਿਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣਗੇ।
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਜੀ ਦਾ ਇਹ ਦੌਰਾ ਸਾਬਤ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ…
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) September 7, 2025
शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे पंजाब
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। अमृतसर में उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए दो केंद्रीय दल भी पंजाब का दौरा कर रहे हैं और वो केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। मीडिया के साथ बात करते हुए चौहान ने कहा कि देश और मानवता की सेवा में पंजाबी हमेशा सबसे आगे रहे हैं।