Punjab Govt
HomeNationalकाशी में संबोधन के दौरान एक बार फिर Pahalgam हमले का PM...

काशी में संबोधन के दौरान एक बार फिर Pahalgam हमले का PM Modi ने किया जिक्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज वाराणसी में पहुंचे हैं। वहां पर उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपये की लागत के साथ 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की है। इस दौरान पीएम ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया है।

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कह कि – ‘आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी में आया हूं जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उनके परिवार की पीड़ित उन बच्चों को दुख और उन बेटियों की वेदना, मेरा मन बहुत दुख से भर गया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहा था कि उन्हें ये दुख सहन करने की हिम्मत दें मैंने जो वचन दिया था वो भी पूरा हुआ ये महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं’।

साथियों इन दिनों जब काशी में गंगा जल लेकर जाते हुए शिव भक्तों की तस्वीरें देखने को मौका मिला है और खासकर सावन के पहले सोमवार को जब हमारे यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करने निकलते हैं तो वो बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। इस बारे में जब काशी से धन जाता है तो वो अपने आप में प्रसाद बन जाता है। 21 हजार करोड़ रुपये किसान के खाते में जमा कर दिए हैं।

धनधान्य योजना का किया जिक्र

पीएम ने केंद्र सरकार की किसान धनधान्य योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछली सरकार की नीतियों के कारण जो किसान पिछड़ गए थे उन जिलों पर किसान धनधान्य योजना पर हमारा फोकस होगा। इससे यूपी के कई किसानों को फायदा होगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार पूरी शक्ति के साथ काम कर रही है। हम बीज से बाजार तक अपने किसानों के साथ खड़े हैं। हमने लाखों-करोड़ों की सिंचाई योजनाएं चलाई हैं। किसानों को मौसम से काफी दिक्कत हो रही है। इससे बचने के लिए किसानों को पीएम फसल बीमा योजना शुरु हुई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक पौन दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है।

पीएम ने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि आपको अपनी फसलों की अच्छी कीमत मिल पाए। धानों जैसी फसलों की हमने एमएसपी बढ़ा दी है। इसके अलावा हमारी सरकार हजारों गोदाम भी बनवा रही है। अब हमारा जोर कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ाने पर है। हमारा ध्यान तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है और अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। आधा काम पूरा हो गया है।

20वीं किस्त जारी

इस मौके पर पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है। इसके अंतर्गत 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,500 करोड़ सीधे उनके बैंक खातों में डाले हैं। इसके बाद पीएम ने दिव्यांगजनों और सीनियर नागरिकों को सहायक वितरित किए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -