.
NationalAsian Games में भारत को गोल्ड मिलने पर खुश हुए PM Modi,...

Asian Games में भारत को गोल्ड मिलने पर खुश हुए PM Modi, खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: एशियाई गेम्स 2026 में भारत के एथलीट्स ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में देश का नाम रोशन करने के लिए पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की तारीफ की है और उनको बधाई दी है। सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीत लिया है। वहीं पीएम मोदी ने पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई दी है।

सावन बरवाल की पीएम ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई। यह उपलब्धि उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक नया नेशनल रिकॉर्ड है और चार दशकों से ज्यादा समय में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है’। आगे पीएम ने कहा कि – ‘साथ ही यह देश का पहला एशियाई खेल मैराथन मेडल है। यह भारत के बाहर जीता गया है। उनकी सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ा दिया है। आगे के सफर के लिए आपको शुभकामनाएं’।

भारत ने कबड्डी में जीते गोल्ड

इससे पहले पीएम मोदी ने भारत की महिला कबड्डी टीम को ईरान के खिलाफ 37-24 से जीत हासिल की है। इसके साथ ही गोल्ड मेडल जीतने पर भी बधाई दी है। पीएम कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है कि – ‘महिला कबड्डी टीम के लिए कितना रोमांचक फाइनल और शानदार गोल्ड है। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। टीम ने अद्भूत साहस, संयम और टीमवर्क का प्रदर्शन किया है। भारत को अपने कबड्डी चैंपिंयस पर गर्व है। भविष्य में और भी सफलताओं के लिए आप सभी को शुभकामनाएं’।

बता दें कि महिला टीम के गोल्ड जीतने के कुछ घंटों के बाद ही भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान के खिलाफ फाइनल में 40-34 से जीत दर्ज की है। पीएम मोदी ने पुरुष टीम के लिए एक्स पर लिखा कि – ‘एक बार चैंपियन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल बरकरार रखने पर हमारी पुरुष कबड्डी टीम को बधाई। उनके दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ा दिया है। उनकी सफलता कई उभरते हुए खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। पूरी टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं’।

मिक्सड डबल्स में भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल

इसके अलावा मानुष शाह और दीया चितले की जोड़ी ने भी कमाल कर दिया। दोनों ने वर्ल्ड नंबर-4 की जोड़ी को हराकर मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। वहीं सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 जोड़ी वांग चुकिन और सुन यिंगशा के सामने भारतीय जोड़ी को हार झेलनी पड़ी। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों को कांस्य पदक मिला है। मानुष-दीया ने एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए टेबल टेनिस में चौथा पदक जीता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के...

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक के आत्महत्या करने का मामला, CCTV आया सामने

मथुराः वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य...

Asian Games 2026 में भारत को मिले आए 2 और मेडल, इन दो खिलाड़ियों ने किया कमाल

खेल: जापान के आईची नागोय में खेले जा रहे...

बाढ़ के पानी में रील बनाना पड़ा भारी, बालेश्वर में 3 युवक तेज बहाव में बहे

बालेश्वरः ओडिशा के बालेश्वर जिले में बाढ़ के पानी...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग एजेंसियों के जारी ऑपरेशन...

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक के आत्महत्या करने का मामला, CCTV आया सामने

मथुराः वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

Asian Games 2026 में भारत को मिले आए 2 और मेडल, इन दो खिलाड़ियों ने किया कमाल

खेल: जापान के आईची नागोय में खेले जा रहे 2026 एशियन गेम्स में भारत अब 10वें नंबर पर आ...

Punjab News: घरेलू झगड़े में बड़े भाई ने पिता और छोटे भाई पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

फिरोजपुरः घल्ल खुर्द पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले थेथर कलां गांव में घरेलू झगड़े के दौरान गुंडागर्दी की...