Girl in a jacket
HomeHimachalफोटोयुक्त मतदाता सूचियां हुई प्रकाशित: डीसी

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां हुई प्रकाशित: डीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निःशुल्क निरीक्षण हेतु संबंधित रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण के पास होंगी उपलब्ध

ऊना/सुशील पंडित: जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना व कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 1 अक्तूबर, 2022 को अहर्ता तिथि के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी।

इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक/मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 अथवा 01975-1950 डायल करके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी कार्य-कलापों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने सुझाव व शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -