ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव वाथडी से एक व्यक्ति लापता हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चंचल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव बाथडी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि इसके पिता गुरदियाल सिंह 2 नवंबर 24 से करीब 3-30 बजे से लापता हैं और इसने उनकी सभी जगह तलाश की लेकिन कही नहीं मिले हैं । शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 127(6) भा0 न0 स0 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
