Punjab Govt AD
HomeBusinessवाहन खरीदने में लोग दिखा रहे खास दिलचस्पी, त्योहारी सीजन में सेल...

वाहन खरीदने में लोग दिखा रहे खास दिलचस्पी, त्योहारी सीजन में सेल ने तोड़े Record

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन शुरू होते ही लोगों मेें नई चीजें खरीदने की दिलचस्पी भी बढ़ जाती है। साथ ही लोग इस दौरान नई चीजें खरीदने को शुभ भी मानते हैं। इस बार देश में लोगों ने कारें खरीदने में खूब दिलचस्पी दिखाई है।

देश में इस साल कुल 42 दिन की त्योहारी अवधि में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 42,88,248 यूनिट हो गई। डीलरों के संगठन (फाडा) के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने यह जानकारी दी। पिछले साल 38,37,040 वाहनों का पंजीकरण इस सीजन में हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘नवरात्रि की शुरुआत से ही सेल में वृद्धि शुरू हो गई थी, जो हमारे पूर्वानुमानित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। इस अवधि में 42.88 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष के 38.37 लाख वाहनों की तुलना में 11.76 प्रतिशत अधिक है।’’

वहीं यात्री वाहनों की बिक्री में भी 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल 6,03,009 के करीब यात्री वाहन बिके, जबकि पिछले साल ये आंकड़े 5,63,059 पर थे। वहीं वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 1,28,738 इकाई हो गई।

दूसरी ओर, तिपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़ी।हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 85,216 इकाई रह गई। फाडा के अनुसार सबसे ज्यादा बिक्री स्कूटर में देखने को मिली है। सिर्फ अक्टूबर की बात की जाए तो इस माह में कुल 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,21,200 ऑटो सेल हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -