Breaking News861 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सासंद भवन, देखें वीडियो

861 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सासंद भवन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: देश का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने बताया है कि नया संसद भवन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नए पार्लियामेंट भवन को बनाने का काम नमक से लेकर जहाज बनाने वाली कंपनी टाटा ग्रुप ने किया है। नया संसद भवन बनाने के लिए सरकार की ओर से निकाला गया टेंडर भी टाटा ग्रुप ने जीता था क्योंकि टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने सबसे कम 861.9 करोड़ रुपए में इस प्रोजेक्ट को बनाने की पेशकश की थी। इसलिए सरकार ने टाटा ग्रुप हो संसद भवन को बनाने की जिम्मेदारी थी।

टाटा ग्रुप की पहचान भरोसा शब्द से होती है। इसलिए शायद यही एक वजह है कि टाटा ग्रुप को नया संसद भवन बनाने का मौका मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि टाटा ग्रुप को चलाने का काम भी एक ट्रस्ट यानी Tata Trust करता है। नए संसद भवन के निर्माण में करीब 862 करोड़ रुपए की लागत आई है। क्योंकि टाटा प्रोजेक्ट ने कई बड़ी कंपनियों को पछाड़कर 862 करोड़ रुपए में नए पार्लियामेंटभवन को बनाने का टेंडर जीता था। नया पार्लियामेंटभवन तिकोने आकार की चार मंजिला बिल्डिंग के रूप में बना है। इसका पूरा कैंपस 64,500 वर्ग मीटर में बनकर तैयार है। इसमें 888 सदस्य लोकसभा में आसनी से बैठ सकते हैं। अब आप सोच रहे हैं कि इस नए पार्लियामेंटभवन का डिजाइन किसने बनाया होगा। नए पार्लियामेंटका स्ट्रक्चर किसी और ने नहीं गुजरात की एक आर्किटेक्चर कंपनी एचसीपी डिजाइंस ने तैयार किया है।

इस बिल्डिंग के मुख्य आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं। बिमल पटेल कई बड़ी बिल्डिंग्स की डिजाइन बाने का काम किया है। उन्होंने 2019 में आर्किटेक्टर क्षेत्र में असाधारण काम के लिए पद्मश्री अवार्ड भी हासिल किया है। उन्होंने विश्वनाथ धाम काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात हाईकोर्ट बिल्डिंग, आईआईएम अहमदाबाद कैंपस, टाटा सीजीपीएल टाउनशिप, साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी सहित कई बड़ी बिल्डिंग्स डिजाइन बनाने का काम किया है। अगर आप इस नए संसद भवन को पूरी तरह देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है। नए पार्लियामेंट भवन को आम लोग भी देख सकते हैं। जो लोग इसमें टहलना चाहते हैं वो टहल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक आपको एक विशेष विजिटर्स पास की आवश्यकता होगी जो सरकार द्वारा जारी किया जाएगा। विशेष विजिटर्स पास आम लोग पार्लियामेंट सिक्योरिटी स्टैबलिशमेंट से प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...