Himachal Govt
NationalPakistan के विदेश मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले - 'काबुल की...

Pakistan के विदेश मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले – ‘काबुल की चाय का खामियाजा हमें चुकाना पड़ा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: पाकिस्तान की सियासत में इस समय बड़ा हंगामा मच गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। इशाक डार ने कहा कि इमरान खान की सरकार के दौरान तत्कालीन आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद चाय पीने के लिए गए थे। इस चाय का खामियाजा अब पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान के हमलों से भुगत रहा है।

चाय पीनी पड़ी महंगी

पाकिस्तान की सीनट में बोलते हुए इशाक डार ने कहा कि सितबंर 2021 में तत्कालीन आईएसआई प्रमुख की सेरेना होटल में चाय आज पाकिस्तान को बहुत महंगी पड़ रही है क्योंकि इसी चाय ने पाक-अफगान सरहदों को खोल दिया था। इसके कारण तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खूंखार आतंकी पाकिस्तान में आ गए थे और आज पाकिस्तान की सेना का खून बहा रहे हैं। इशाक डार ने आगे कहा कि 2021 के फैज हमीद के दौरे वाली गलती दोबारा दोहराने की अब कोई गुंजाइश ही नहीं बची है।

इस वजह से बिगड़े दोनों देशों में हालात

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद तालिबान की सरकार के गठन के लिए खुद तत्कालीन आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गए थे। उन्होंने काबुल के सेरेना होटल में तालिबान के नेताओं के साथ बात की थी। इस दौरान उनकी चाय पीने की तस्वीर काफी सुर्खियों में रही थी। पाकिस्तान ने यह दावा भी किया था कि तालिबान के आने से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध और अच्छे होंगे लेकिन 4 साल के बाद अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि पिछले महीने ही दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए थे। अब शांति के लिए दोनों देश गुरुवार से एक-दूसरे के साथ बात कर रहे हैं।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 25 अगस्त 2026

आज 25 अगस्त को भौम प्रदोष व्रत है। सावन...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

आज का राशिफल, 25 अगस्त 2026

आज 25 अगस्त को भौम प्रदोष व्रत है। सावन के महीने में प्रदोष व्रत का महत्व तो है ही,...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप...