.
Haryana Govtपद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति की अवधारणा’ का हुआ...

पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति की अवधारणा’ का हुआ विमोचन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को अपने सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पद्मश्री एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति की अवधारणा’ का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. देशवाल को नई साहित्यिक कृति के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घकालिक साहित्यिक व सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

इस मौके पर डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल प्राचीन परंपराओं का परिचय मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन-मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय पहचान की सुदृढ़ आधारशिला है। साहित्य इन मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की स्मृतियों, अनुभवों और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

पुस्तक में भारतीय संस्कृति के विविध आयामों, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों पर केंद्रित 20 विचारोत्तेजक निबंध संकलित हैं। यह कृति बदलते समय में सांस्कृतिक प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए समृद्ध परंपरा और समकालीन चिंतन के बीच सार्थक संवाद स्थापित करती है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. देशवाल की दो पुस्तकों को ‘हरियाणा साहित्य अकादमी’ के श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राज्य के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मानों में शामिल ‘महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान’ तथा ‘जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार’ से भी नवाजा गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे...

मुख्यमंत्री ने बाजरा व धान खरीद कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से पहले एलपीयू के ‘गियर अप सीज़न 5’ में 6,000 से ज़्यादा इनोवेटर्स ने लिया हिस्सा

जालंधर (Ens): भारत के प्रमुख स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 ने देश भर के हज़ारों युवा इनोवेटर्स...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को...

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।...