Girl in a jacket
HomeBreaking Newsअब इस जिले में लगे भूकंप के जोरदार झटके, देखें वीडियो

अब इस जिले में लगे भूकंप के जोरदार झटके, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर: राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए। जयपुर में अलसुबह 4:09 से 4:23 बजे तक दो बड़े झटके महसूस किए गए। राजघानी के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी 4:30 बजे तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में भूंकप के चलते लोग बिल्डिंग्स से निकल कर सड़कों पर आ गए। एक दूसरे को फोन कर खैरियत जानने लगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ियों बताया गया है।

जयपुर में रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 बताई जा रही है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि जोरदार कंपन की वजह से सभी की नींद टूट गई और लोग अपने-अपने बिल्डिंग्स और घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप सुबह में 4.09 मिनट पर आया। अधिकांश लोग सुबह में सोये हुए थे, लेकिन अचानक सभी लोगों ने कंपन महसूस किया। भूकंप का अहसास होते ही सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 आंकी गई। भूकंप का असर आसपास के कई जिलों में भी देखने को मिला। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस भूकंप के झटके से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में इससे पहले 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भी कंपन के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। सीकर जिले में भी हाल ही भूंकप के झटकों ने डरा दिया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -