ऊना/सुशील पंडित : एनएसएस और रोवर रेंजर ईकाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. प्रोफ़ेसर रेखा शर्मा थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि महोदय का संबोधन के माध्यम से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें अंजली व अंचल ग्रुप ने पारंपरिक लोक नृत्य , पलक और मनु ने एकल लोक नृत्य , कृष्ण गोपाल और वंशिका ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनु अत्री लखनपाल, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर किरन कुमारी, प्रोफ़ेसर नंदलाल , प्रोफ़ेसर मुकेश और समस्त सेल्फ फाइनेंस के स्टाफ मौजूद रहे।

139
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया
- Advertisement -
- Advertisement -
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -