Loading...
HomeHimachalनंदनी ठाकुर ने UPSC में प्रथम स्थान हासिल कर रचा इतिहास

नंदनी ठाकुर ने UPSC में प्रथम स्थान हासिल कर रचा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिला ऊना व प्रदेश का नाम किया रोशन, उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत पंजावर के वार्ड नंबर 9 की 26 वर्षीय प्रतिभाशाली बेटी नंदनी ठाकुर ने प्रतिष्ठित UPSC Civil Services Examination में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिला ऊना और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

संजय ठाकुर के घर जन्मी नंदनी ठाकुर ने कुल 757 अंक हासिल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली नंदनी के पिता एक जमींदार (किसान) हैं। माता-पिता और एक भाई के साथ रहने वाली नंदनी ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

नंदनी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह और नीलम मनकोटिया ने नंदनी ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नंदनी की सफलता यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

नेताओं ने नंदनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह प्रशासनिक सेवा में रहकर देश और समाज की सेवा करेंगी तथा प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी। नंदनी ठाकुर की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाली बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page