Amritsarनकोदरः डेरा बाबा लाल बादशाह दरबार में नतमस्तक हुए CM मान, देखें...

नकोदरः डेरा बाबा लाल बादशाह दरबार में नतमस्तक हुए CM मान, देखें तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर में स्थित डेरा बाबा लाल बादशाह दरबार में सीएम भगवंत मान नतमस्तक हुए। इस दौरान सीएम मान के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान, निकाय मंत्री बलकार सिंह और भाजपा सासंद हंसराज हंस मौजूद रहे। बता दें कि दरबार पर अलमस्त बापू लाल बादशाह जी का 3 दिवसीय वार्षिक मेला चल रहा है। जो दरबार के मुख्य सेवादार विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री साईं हंस राज हंस दरवेश के नेतृत्व में भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। 

सीएम मान और उनकी पत्नी बापू लाल बादशाह के चरणों में नतमस्तक हुए और संगत के साथ रू-ब-रू हुए। बता दें कि 3 दिवसीय मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, धार्मिक और राजनीतिक नेता आते हैं और दाता जी के चरणों में माथा टेकते हैं और मन्नतें मांगते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दरबार में नतमस्तक होकर मुझे बहुत ज्यादा सुकून मिला है। क्योंकि यह धरती पीरों फकीरों की है और यहां पर तो बेसुरा भी सुखी अंदाज़ में मधुर आवाज में गाने लगता है। सच्चे दरबार पर आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि नजर आ रहा है कि पंजाब रंगला पंजाब की ओर बढ़ रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि इस वक्त पंजाब कुदरती आपदा से लड़ रहा है, लेकिन हमारे पंजाब की खासियत है यह जितनी बार भी गिरा है, इतनी बार ही उभर कर सामने आया है। मैं नहीं कहता कि मैं पंजाब को लंदन पेरिस बनाऊंगा, लेकिन अपने पंजाब को फिर से अपना रंगला पंजाब जरूर बनाऊंगा और इसी पंजाब कोसभी लोग देखना चाहते हैं। अगर मैं हरे पेन को आप लोगों की खुशहाली के लिए नहीं चलाऊंगा, तो आप लोग मुझे डांट देना, मेरा हाथ पकड़ कर मुझे समझा देना, मेरी भी पूरी कोशिश रहेगी अपने चापलूसी करने वाले लोगों को छोड़कर अपने पंजाब के लोगों की सेवा करो। क्योंकि अगर आप लोग किसी और से कलम लेकर मुझे दे सकते हैं, तो मुझसे कलम लेकर भी किसी और को भी दे सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...