Girl in a jacket
HomeNationalबिजली चोरी के मामले में फंसे सांसद जिया, विभाग ने लगाए कई...

बिजली चोरी के मामले में फंसे सांसद जिया, विभाग ने लगाए कई गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेशः समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान के घर बिजली विभाग ने रेड की। इस दौरान सांसद जिया उर रहमान और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई जिस पर बिजली डिपार्टमेंट ने जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी मुताबिक, बिजली विभाग की टीम वीरवार सुबह एएसपी श्रीशचंद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ दीपा सराय पहुंची। यहां टीम ने जियाउर्रहमान बर्क के घर पर स्मार्ट मीटर की रीडिंग ली और पूरे घर का मुआयना किया। सांसद के घर से जो पुराने मीटर हटाया गया था, उनकी रीडिंग सही नहीं मिली थी। इसी कारण अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर की रीडिंग लेने के लिए यह कार्रवाई की।

बिजली विभाग ने आरोप लगाए कि विभाग के लोगों को सांसद जिया के पिता ने धमकाते हुए कहा कि “हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे।” रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब बिजली विभाग लैब पर इस मीटर की जांच करा रहा है। लैब से तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -