Girl in a jacket
HomeBreaking Newsमोबाइल शॉप के मालिक की गोलियां मारकर हत्या

मोबाइल शॉप के मालिक की गोलियां मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में मोबाइल शॉप संचालक का गोलियां मारकर मर्डर हो गया। उनके सिर में 2 गोलियां मारी गईं और तीसरी मिस हो गई। यह पूरी घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई। हत्या के बाद बदमाश सड़क पर खुलेआम 2 राउंड फायरिंग करके भागे।  इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में आक्रोश है।

यह मामला मुरादनगर कस्बे का है। यहां न्यू डिफेंस कॉलोनी के निवासी मुकेश गोयल की रेलवे रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने मोबाइल शॉप है। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब वे दुकान के अंदर अपनी कुर्सी पर बैठे हुए थे। उसी वक्त बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए। उन्होंने पिस्टल से गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल व्यापारी को गाजियाबाद के हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी अस्पताल में लाने से पहले ही मोत हो गई थी। 

DCP रवि कुमार, ACP निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की है। वारदात के खुलासे में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। DCP रवि कुमार ने बताया, आज सुबह करीब 9 बजे मुरादनगर में रेलवे रोड पर मुकेश गोयल अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। जिन्हें अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। फील्ड यूनिट, क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में मकान के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। दरअसल, मुकेश गोयल ने कुछ दिनों पहले रेलवे रोड पर ही एक मकान बेचा है। 90 लाख रुपए में इस मकान का सौदा तय हुआ था। सर्किल रेट के हिसाब से 50 लाख रुपए की रकम मुकेश को प्राप्त हो चुकी थी। शेष 40 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर उनका दूसरे पक्ष से कुछ विवाद था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -