Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarरामामंडी स्थित पैलेस में काम करने वाले व्यक्ति से किया कुकर्म 

रामामंडी स्थित पैलेस में काम करने वाले व्यक्ति से किया कुकर्म 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर में रामामंडी स्थित एक पैलेस से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रामामंडी से जंडूसिंघा को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पैलेस में काम करने वालों युवकों ने वहीं के कर्मी से कुकर्म कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित हिमाचल का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग काम करता था। जालंधर के पैलेस में उसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिलने पर वह यहां आ गया। पैलेस में अभी नौकरी करते हुए उसे 4 दिन ही हुए थे कि वहां काम करने वाले नशे में धुत 4 युवकों ने नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ कुकर्म कर दिया।

इस मामले की शिकायत मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 47 साल के पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह पैलेस में ही रह रहा था कि वहां के 4 युवक जो कि शराब के नशे में धुत थे। वह शादी का काम निपटाने के बाद पैलेस में सोया हुआ था कि इस दौरान वह चारों युवक आए और उसे चौथी मंजिल पर ले गए। जहां उन्होंने उसकी पहले पिटाई की और बाद में छत से नीचे फेंकने की धमकी देने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने उसे नशीली गोली खिलाई जिससे वह बेहोश हो गया और उन्होंने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान जब उसे होश आया तो नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस थाना रामामंडी के एएसआई सोमनाथ का कहना है कि थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसकी शिकायत लिखकर मेडिकल करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। जो भी दोषी हैं उन्हें मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -