.
Punjab Govtगृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक...

गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पी एस एम) और पुलिस पदक (एम एस एम) की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पी एस एम ) तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (एम एस एम) से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए बरनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार, दो आईपीएस अधिकारियों—आई जी पी इंटेलिजेंस (एडमिन) बाबू लाल मीना और आई जी पी प्रोविजनिंग डॉ. एस. भूपति तथा छह पी पी एस अधिकारियों—एस पी पी बी आई संगरूर नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी मुख्यालय संगरूर करनैल सिंह, डीएसपी सिक्योरिटी सुभाष चंद, डीएसपी सी आई डी यूनिट अमृतसर संजीव कुमार, एसीपी उत्तरी अमृतसर गगनदीप सिंह और डीएसपी जहान खेलां जसवीर सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इनके अलावा पदक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में इंस्पेक्टर रशपाल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और ए एस आई निर्मल सिंह शामिल हैं। कुल 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने तथा पूरी पंजाब पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

इन सम्मान को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, पेशेवर दक्षता और अनुकरणीय सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान बताते हुए डीजीपी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरी पंजाब पुलिस के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस बल को ड्यूटी के उच्च मानकों को बनाए रखने तथा पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की मान्यता पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को और अधिक समर्पण, ईमानदारी तथा पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है। सीमा से लगे पंजाब जैसे राज्य में, जहां पुलिस के सामने सुरक्षा संबंधी अनेक जटिल चुनौतियां रहती हैं, ऐसे सम्मान और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कथित जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।...

चुकाहन में राजस्व अधिकारियों द्वारा लगाए गए टूरों को उखाड़ने पर विवाद, दंपती से मारपीट का मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चुकाहन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने...

पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 मशहूर हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 27 प्रतिष्ठित हस्तियों...