Girl in a jacket
HomeNationalPacific Mall के Theater में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Pacific Mall के Theater में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः उगाजियाबाद के कौशांबी स्थित पैसिफिक मॉल में भीषण आग लग गई है। यह आग सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम में लगी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं सोशल मीडिया पर आग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पैसिफिक मॉल की ऊपरी मंजिल से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बता दें कि आग लगने की ये घटना लिंक रोड़ थाना क्षेत्र के कौशांबी आनंद विहार बॉर्डर पर स्थित पैसेफिक मॉल की से सामने आई है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों गाजियाबाद के कविनगर में भी एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। विवेकानंद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेगा पेंट फैक्ट्री में लगी इस आग के दौरान कई कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया था और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। हालांकि, उस घटना में भी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -