तेलंगानाः नागरकुर्नूल जिले में एक सुरंग ढहने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टनल का हिस्सा धंसने से 6 से 7 मजदूरों के मलबे में फंसने की सूचना मिली है। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या कितनी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) के निर्माणाधीन हिस्से में शनिवार को हुआ। यहां नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए सुरंग के अंदर गई हुई है और सत्यापन कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि सुरंग में 14 किलोमीटर अंदर छत का करीब 3 मीटर का हिस्सा धंस गया है। घटना के वक्त करीब 50 मजदूर सुरंग में काम कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरंग के 14 किलोमीटर अंदर बाईं ओर की छत 3 मीटर तक ढह गई है। घटना के वक्त सुरंग में कई मजदूर थे, जिनमें से ज्यादातर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बता दें कि 4 दिन पहले ही सुरंग में दोबारा काम शुरू किया गया था। तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरीडडी वेंकट रेड्डी ने कहा, “दुर्घटना कांक्रीट सेगमेंट की फिसलन के कारण हुई है, जो सुरंग के 14 वें किलोमीटर इनलेट को कवर करती है।”