Punjab Govt
HomeNational20 रुपये के विवाद को लेकर पत्नी का कत्ल, खुद की आत्महत्या

20 रुपये के विवाद को लेकर पत्नी का कत्ल, खुद की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नोएडा में शाहदरा जिले के विवेक विहार में दिल दहला देखने वाली घटना सामने आई है। जहां ऑटो चालक ने 20 रुपये को लेकर हुए विवाद में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय कुलवंत सिंह और 45 वर्षीय पत्नी महेंद्र कौर के रूप में हुई है।

दोनों विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में रहते थे। परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मृत्यु के बाद बेटे ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी मां ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। जांच करने पर पुलिस को संदेह हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया, जिससे पुष्टि हुई कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। विवेक विहार पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस पड़ोसियों और एनुअल से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -