मनोरंजन: महाकुंभ 2025 में दो चेहरों को फेम मिला है। पहली रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले और दूसरी साध्वी हर्षा रिछारिया। मोनालिसा रातों रात वायरल हो गई। अब इन दिनों वह अपने मुस्लिम बॉयफ्रैंड फरमान के साथ शादी करके लाइमलाइट ले रही हैं। इस इंटरफेथ मैरिज को लव जिहाद का नाम दिया गया है। खुद मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को बहकाया गया है। अब हर्षा ने भी मोनालिसा और फरमान की शादी पर सवाल उठा दिए हैं।
इंस्टा पर वीडियो डाल पूछे सवाल
हर्षा ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर पूछा है कि मोनालिसा और फरमान के रिश्ते पर अपने राय रख दी है। उन्होंने कैप्शन में सवाल उठाए हैं कि – ‘क्या ये प्यार, बेवकूफी है या फिर लव जिहाद? क्या है इस शादी का सच? हर्षा को इस बात पर हैरानी है कि कैसे गांव की सीधी सादी मोनालिसा इतनी तेज हो गई कि खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। पहले वो मीडिया के सामने अपनी बात रखना तक नहीं जानती थी। कैसे उसका इतना ब्रेनवॉश किया गया? वो कभी अपने मैनेजर के बिना कुछ बोल नहीं पाती थी आज अपनी बात ऐसे पब्लिकली रख रही है। साध्वी को लगता है फरमान और मोनालिसा के रिश्ते का सच कुछ और है। ये मामला काफी बड़ा है। हर्षा को उनकी शादी में पूरी दाल काली लगती है। ये मामला काफी बड़ा है। हर्षा को उनकी शादी में पूरी दाल काली लगती है’।
View this post on Instagram
हर्षा ने ये भी दावा किया है कि मोनालिसा का आधार कार्ड बदल गया है। उनके डॉक्यूमेंट में झोल कर उन्हें बालिग दिखाया गया है जबकि वो अभी नाबालिग है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन ने इस मामले की पूरी जांच करने के लिए कहा है। हर्षा ने कहा कि – ‘जो मोनालिसा घर से बाहर अकेले नहीं जा पाती थी। आज वो कैसे अपने पिता को झूठ बोलकर केरल ले गई और इतना सब प्लान किया। ये मामला इतना बड़ा नहीं था जितना दिखाया गया है। मोनालिसा के घर में उनकी मां, पिता, भाई-बहन और दादी ही तो है। उनको रोकने के लिए क्यों 300 लोगों को इकट्ठा किया गया’?
वहां की पुलिस और बड़े अधिकारियों को बुलाया गया? क्या मोनालिसा को घरवालों के अलावा धर्म के रक्षकों को क्या मोनालिसा को घरवालों के अलावा धर्म के रक्षकों को डर था? इस कहानी के पीछे बड़े मकसद है क्योंकि ये लोग मकसद कभी भूल नहीं पाते। हर्षा के अनुसार, मोनालिसा और फरमान का रिश्ता लव जिहाद, चाल, षड़यंत्र का हिस्सा हो सकता है।