- Advertisement -
spot_img
HomeHimachalचंद्र ग्रहण मेष राशि के भरणी नक्षत्र में लगेगा

चंद्र ग्रहण मेष राशि के भरणी नक्षत्र में लगेगा

 बड़ी राजनीतिक उथल पुथल के योग :पंडित डोगरा

ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक गणना विद्वान् पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा की साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर, 2022 को लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर  2022  मंगलवार को लगने जा रहा है। 8 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है। पंडित शशि पाल डोगरा ने बताया कि चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा। पंडित डोगरा ने कहा कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर करीब 2:39 बजे से शुरू होगा और शाम 6:19 बजे तक रहेगा।

*चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल*

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सुबह 8:34से शुरू हो जाएगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

*किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव रहेगा

वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा के अनुसार मेष राशि वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों को हानि और मिथुन वालों को लाभ होगा। इसी तरह कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुखदायी होगा। सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है, कन्या राशि वालों के लिए कष्टकारी, तुला राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में कष्ट, वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखकारक, धनु के लिए चिंताग्रस्त, मकर राशि के लिए कष्टकारी, कुंभ राशि के लिए धनलाभ वाला, मीन राशि वाले जातकों को हानि उठानी पड़ सकती है। 
अंक ज्योतिषी पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा की 15 दिन के अंदर सूर्य व चंद्र ग्रहण का लगना शुभ संकेत नहीं है। जहां सूर्य सत्ता का कारक है वही चंद्र मन का कारक है। जिसके कारण सत्ता में बैठे नेताओं के लिए शुभ संकेत नहीं है। बड़े बड़े नेताओं को संकट में डाल सकता है। वही चंद्र जो मन का कारक है जनता के मन को विचलित करेगा। जनता सोचेगी कुछ व करेंगी कुछ। जिसके कारण राजनीति में बड़ी उथल पुथल के योग बन रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page