Punjab Govt
HomeNationalPakistani हमले में शहीद जवान का पैतृक गांव में अंतिम-संस्कार आज

Pakistani हमले में शहीद जवान का पैतृक गांव में अंतिम-संस्कार आज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झुंझुनूंः ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए हमलों में झुंझुनूं के जवान सुरेंद्र कुमार मोगा (35) शुक्रवार-शनिवार की रात उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में शहीद हो गए। शहीद सुरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12.30 बजे के करीब झुंझुनूं के मंडावा स्थित उनके पैतृक गांव मेहरादासी में किया जाएगा। सुरेंद्र के चाचा हीरालाल ने बताया- शनिवार अलसुबह 4 बजे के आसपास की घटना है।

सुरेंद्र सिंह और उनके 3 साथी उधमपुर एयरपोर्ट पर थे। हमले में सुरेंद्र शहीद हो गए जबकि 3 घायल हैं। शनिवार सुबह 7.30 बजे सुरेंद्र के साथियों ने उनके जीजा को शहादत की सूचना दी। रविवार को शहीद के गांव मेहरादासी में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। गांव के लोगों ने तिरंगाा यात्रा और अंत्येष्टि स्थल की सफाई की। सुरेंद्र के घर पर परिवारजन, रिश्तेदारों और गांव के लोगों का जमावड़ा लगा है। पत्नी सीमा हॉल में महिलाओं से घिरी बेसुध सी बैठी दिखी। वे रह-रहकर बिलख पड़ी। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -