नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में इन दिनों जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका इजरायल के ईरान पर हमले के बाद अबब यूएई, कतर समेत सभी मिडिल ईस्ट देशों में हालात नाजुक हैं। दुबई में भी ईरान हमले कर रहा है जहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी अपनी 14 साल की बेटी सायरा के साथ वहां पर थी परंतु अब वो सही सलामत अपने देश लौट आई हैं।
बेटी संग वापिस आई लारा
लारा दत्ता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो दुबई के हालात से चिंता में नजर आई थी। उन्हें अपनी बेटी के लिए डर लग रहा था क्योंकि धमाकों और फाइटर जेट्स की आवाज उन्हें साफ सुनाई दे रही थी हालांकि लारा ने दुबई के सुरक्षा अधिकारियों की तारीफ की थी जिन्होंने उस तनावपूर्ण माहौल में भी सब शांत रखने की कोशिश जारी रखी।
View this post on Instagram
भारत लौटी लारा दत्ता
लारा अपनी बेटी के साथ सुरक्षित इंडिया लौट आई हैं। ऐसे में उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि जब जंग शुरु हुई तो वो अपनी बेटी के साथ दुबई में अकेली थी। उनके पति महेश भूपति लंदन में अपना काम कर रहे थे। लारा ने कहा कि – ‘हम दुबई के जेबेल अली पोर्ट से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर रहते थे और वहां पर हर रोज बमबारी हो रही थी इसलिए हमने सोचा कि रिस्क लेते हैं क्योंकि मुझे अपने पति और परिवार के साथ रहना था। हम दो घंटे ड्राइव करके फुजैराह पहुंचे।
ठीक एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और वहां के ऑयल रिफाइनरी पर बम गिराए गए थे। बहुत डर लग रहा था। ये झूठ नहीं बोलूंगी मैं अपने को स्टार अक्षय कुमार से मजाक कर रही थी कि लग रहा है कि जैसे हम एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग कर रहे हो। हम एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुन रहे थे, बस यही दुआ थी कि कहीं कुछ ना लग जाए। एयरलाइंस वालों को भी सलाम है मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बेटी को इस घटना के बाद कोई ना कोई ट्रोमा जरुर रहेगा’।
इसलिए बनाया था इमोशनल वीडियो
लारा ने अपने इमोशनल वीडियो पर भी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वो वीडियो काफी पर्सनल वजहों से डाला गया था। एक्ट्रेस ने कहा- ‘शायद दूसरों को ये बेवकूफी लगे लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ अकेले वापिस जाने वाली थी। मेरे लिए ये काफी खतरनाक सफर होने वाला था और हमें सच में नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है क्योंकि वो समय बहुत अनिश्चित था। यूएई में कभी किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा था। मैंने वो वीडियो इसलिए डाला था क्योंकि मेरे दिमाग में बस 1% सोच थी कि शायद ये मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो हो सकता है जो बाहर जाएगा’।
लारा दत्ता के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाली हैं। इसकी रिलीज डेट भी जल्द ही अनाउंस कर दी जाएगी।