Breaking News6 महीने के मासूम को अगवा कर लाखों में बेचा, 3 गिरफ्तार

6 महीने के मासूम को अगवा कर लाखों में बेचा, 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठाणेः मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में 16 दिन पहले एक 6 महीने के बच्चे को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। लगभग 16 दिनों के बाद पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है, साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल, न्यू आज़ाद नगर भिवंडी में रहने वाले शाहबाज और शबाना अंसारी समान ख़रीदने के लिए बाजार गए हुए थे और अपने बेटे को पड़ोस की फातिमा के पास छोड़ दिया था। लेकिन वापस आए तो बच्चा गायब था। फातिमा ने बताया कि वह काम में व्यस्त थी, तब तक कोई बच्चे को उठा ले गया।

पीड़ित दंपती ने इस संबंध में नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। शक की बुनियाद पर जांच शुरू की गई तो पता चला कि इलाके में ही रहने वाले एक शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि बच्चे को अगवा करने में उसके दो और साथी भी शामिल हैं। तीनों के नाम सामने आने पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नवनाथ ढबले के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपी 6 महीने के बच्चे को 2 लाख रुपये में झारखंड जाकर बेच आए हैं। पुलिस ने अब बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और परिवार को सौंप दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...