जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस के अलग-अलग थानों ने नशे पर नकेल कसते हुए एक व्यक्ति और औरत को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान धनाराम निवासी मेहतपुर और कुलवीर कौर निवासी चाचोबाल के रूप में हुई है। थाना मेहतपुर के प्रभारी बरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर धनाराम से 43,500 ML नाजाज शराब बरामद कर आरोपी के ख़िलाफ़ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसी तरह थाना लोहिया के प्रभारी इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने अपनी टीम सहित गुप्त सूचना के आधार पर ही कुलबीर कोर को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 15 हज़ार ML शराब और शराब निकालने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित है महिला के ख़िलाफ़ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के ख़िलाफ़ इससे पहले भी एक्साइज़ एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं।
