जालंधर वरुण/हर्षः कपूरथला चौंक के निकट Karan hospital में मरीज के इलाज को लेकर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सोढल के रहने वाले मरीज के भाई मेवा लाल ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई शंभू नाथ बीमार हो गया था। इसलिए डाक्टर से बात कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब डॉक्टर द्वारा उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक वह 1.5 लाख के करीब अस्पताल में जमा करवा चुका है। परिजनों ने अस्पताल डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीज को जान बूझकर वेंटीलेटर पर डाला गया है।


