Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर : घर से निकलने से पहले पढ़ें यहअहम खबर, आज‌...

जालंधर : घर से निकलने से पहले पढ़ें यहअहम खबर, आज‌ माई हीरां गेट, पटेल चौक सहित ये रूट रहेंगे बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जालंधर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज जालंधर के साईंदास स्कूल में आम आदमी पार्टी की रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम मान व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल विशेष रूप से भाग लेंगे। रैली के चलते उस तरफ के सभी रूट बंद रहेंगे। अतः जिन लोगों को पटेल चौक, माई हीरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक की तरफ जाना है तो वे अपना रूट बदल लें क्योंकि रैली के चलते इन रूटों को बंद कर जाएगा।

सिर्फ वीवीआईपी वाहनों को ही रैली स्थल की तरफ जाने दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करते हुए रैली स्थल पर जाने के लिए भी दो रास्ते ही रखे हैं। एक रास्ता साईंदास स्कूल के मुख्य गेट से ग्राउंड में जाने के लिए रखा गया है और दूसरा रास्ता दाना मंडी की तरफ से रखा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर इन्हीं रास्तों पर लगाए गए सुरक्षा बैरियरों से होकर पहुंचना पड़ेगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -