जालंधर, वरुण/हर्षः बीती रात थाना लाबड़ा के अंतर्गत आते कल्यानपुर में चोर घर के बाहर खड़ी कार को चोरी कर वहां से फ़रार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक गुरुमुख के बताया कि रोजाना की तरह उसने अपनी मारुति कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी। आज सुबह जब उसने उठकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं थी। जिसके बाद वह काफी समय तक गाड़ी की तलाश करता है।
इस दौरान उसने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आए और उसकी कार चुराकर ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें उक्त बाइक सवार आते हुए दिखाई दे रहे है। कार मालिक ने बताया कि नुक़सान 50 हज़ार के क़रीब का हुआ है और जिसके संबंधी उसने पुलिस थाना लाबड़ा पुलिस को सूचित कर दिया है।
