Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः चोरों ने Sidhu Bakery को बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार,...

जालंधरः चोरों ने Sidhu Bakery को बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें सीसीटीवी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/हर्ष कुमारः शहर के थाना 8 के अंतगर्त आते अमन नगर में चोर बेकरी को निशाना बना वहां से गले में पड़ी नगदी को लेकर फरार हो गए। बेकरी के मालिक अमन नगर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले लड़के ने जब सुबह 8 बजे आकर दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर गले से सामान बिखरा पड़ा था और उसमें पड़ी नगदी गायब थी।

मालिक गुरप्रीत ने बताया कि चोर वह 40 से 50 हजार की नगदी लेकर फरार हुए है। उन्होंने बताया कि चोर साथ लगते खाली प्लाट से सीढ़ी लगाकर छत के जरिये दुकान में घुसे और नगदी लेकर वहां से फरार हो गए। घटना बेकरी के अंदर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिक घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -