जालंधर/वरुणः महानगर से लंबा पिंड फ्लाईओवर के समीप छोटे हाथी का वहां पर खड़े ट्रैक्टर के साथ भयानक एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़ी बड़ी गाड़ी जिसमें चार से पांच ट्रैक्टर लोड किए हुए थे। उसमें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार छोटे हाथी चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटा हाथी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया।
जिससे हाथी चालक का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बताया जा रहा है कि उक्त छोटे हाथी चालक द्वारा नशा करके गाड़ी चलाई जा रही थी। वह छोटे हाथी में चालक माल लोड करके होशियारपुर से जालंधर आ रहा था। इस हादसे को लेकर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि छोटा हाथी गाड़ी चालक ने किसी तरह का नशा किया था। जिसके कारण उसकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था। लोगों ने कहा कि इस भयानक हादसे में गाड़ी चालक का गाड़ी में से निकालना मुश्किल हो गया था, लेकिन इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
गाड़ी चालक को मामूली चोटे आई है। जिसका वहीं नजदीक डिस्पेंसरी में ईलाज करवा दिया गया। इस हादसे के बाद गाड़ी चालक वहां से चला गया। हैरानी की बात यह है कि इस हादसे के बाद वहां पर पुलिस का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि उन्होंने 4 से 5 बार 100 नंबर पर फोन लगाकर शिकायत दर्ज भी कराई थी। लेकिन हादसे के काफी समय तक कोई मुलाजिम नहीं पहुंचा।

