Amritsarजालंधरः जीत के बाद सुशील रिंकू ने निकाला रोड शो, देखें Live

जालंधरः जीत के बाद सुशील रिंकू ने निकाला रोड शो, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू ने करीब 58 हजार 691 मतों से एक बड़ी लीड से जीत दर्ज की है, जोकि एक बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है। इस जीत के बाद सुशील रिंकू के द्वारा रोड शो निकाला जा रहा है। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते सुशील रिंकू ने कहा कि चुनावों में पार्टी सुप्रीम होती है, चेहरे सुप्रीम नहीं होते। लोग पार्टी के काम देखती है। उन्होंने कहा कि सीएम मान साहब ने राज्य में जो काम किए हैं, तथा लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसके आधार पर लोगों ने उन्हें वोट डाली है तथा उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाई है। कांग्रेस पार्टी को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से उकता चुके हैं। कांग्रेस में तकरीबन परिवारवाद चलता रहा है और जिसे खत्म करना बहुत मुश्किल है।  लोग पार्टी की परफार्मैंस देखते हैं। लोगों ने जो आम आदमी पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाई है, इससे परिवारवाद की राजनीति का दोआबा मेंअंत हो गया है। संसद में जाने को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि जब लोगों ने उन्हें चुना है तो वह जरूर लोगों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे। 

गौरतलब है कि आज शुरुआती रुझान के पहले राउंड से सुशील रिंकू ने लीड हासिल की हुई थी। उस लीड को जीत में बदलते हुए सुशील रिंकू ने इतिहास रच दिया। लोकसभा सीट का इतिहास रहा था की यहां कांग्रेस का दबदबा माना जाता था क्योंकि पिछली बार 24 साल पहले एक गैर कांग्रेसी ने लोकसभा का चुनाव जीता था, वह इंद्र कुमार गुजराल थे। इसके बाद कांग्रेस ने जालंधर में लगातार 5 लोकसभा चुनाव जीते। 1998 में जालंधर लोकसभा सीट से गैर कांग्रेसी जनता दल के इंदर कुमार जीते थे जिसके बाद किसी गैर कांग्रेसी दल ने यहां कब्जा नहीं किया। 1999 में कांग्रेस के बलबीर सिंह, 2004 में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह, 2009 में कांग्रेस के मोहिंदर एसकेपी, 2014 और 2019 में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी ने जालंधर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...