Amritsarजालंधरः संदीप नंगल अंबिया कत्लकांड का वांटेड आरोपी शूटर गिरफ्तार

जालंधरः संदीप नंगल अंबिया कत्लकांड का वांटेड आरोपी शूटर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: पंजाब के इंटरनेशनल सर्किल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में वांटेड आरोपी शूटर हैरी को दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैरी 14 मार्च 2022 को संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या के बाद से फरार था। अब गैंगस्टर कौशल के साथी आरोपी हैरी को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। हैरी तिहाड़ जेल बंद गैंगस्टर कौशल का साथी है।

पंजाब की जालंधर पुलिस को संदीप की हत्या के बाद से शूटर हैरी की तलाश थी। दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार हैरी को जालंधर पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हैरी को इसी केस में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली के बारे में जानकारी हो सकती है। ऐसे में जालंधर पुलिस उसे यहां लाकर पूछताछ करेगी। वहीं आरोपी से संदीप हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली बारे भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी की तलाश केवल जालंधर पुलिस को ही नहीं, बल्कि अन्य कई जिला पुलिस को भी थी। दरअसल, संदीप हत्याकांड में मौजूदा समय में कैनेडा में बैठे अमृतसर के सनोवर ढिल्लों, मलेशिया में रह रहे सुखविंदर सिंह दुनोके उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार कबड्‌डी फैडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्‌ठा और अमेरिका निवासी सब्बा खियाड़ा नामजद हैं।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पिछले साल 14 मार्च को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब हुई थी, जब संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचे थे। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं।

बता दें कि हैरी पंजाब के कई शहरों की पुलिस को वांटेड है। संदीप हत्याकांड में अमृतसर के सनोवर ढिल्लों जो इस समय कनाडा में है सहित मलेशिया में रहते सुखविंदर सिंह दून्नेके उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा, सुक्खा निवासी कनाडा, सब्बा थियाडा निवासी अमेरिका इस मामले में नामजद हैं। आरोप है कि सनोवर, सुखविंदर और जगजीत ने हत्या की साजिश रची थी। अरमीनिया जेल में बंद गैंगस्टर गौरव कत्याल उर्फ लक्की पटियाल ने सुपारी लेकर हत्या करवाई थी।

संदीप नंगल अंबिया की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। गैंगस्टर पुनीत, लल्ली, विकास महाल्य, फौजी ने साथिया के साथ योजना बनाई। इस मामले में पुलिस ने यादविंदर सिंह, मनजोत उर्फ जोत, राजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह फौजी, सचिन कुमार और विकास महाल्य को गिरफ्तार किया था। उनके केस की सुनवाई 14 सितंबर को होगी। वहीं, चार महीने पहले गिरफ्तार किए गए नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा के मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में 15 सितंबर को होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...