Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू

जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः लोकसभा उप चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने का काम 13 अप्रैल यानी बैसाखी के दिन से शुरू हो रहा है। 20 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 अप्रैल तक नामांकन वापस ले सकेंगे। चुनाव के लिए मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई (शनिवार) को की जाएगी। उसी दिन दोपहर बाद तक नतीजे आ जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर कम चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने कहा कि उप-चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी इंतजाम कर लिए हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सार्वजनिक अवकाश के अलावा किसी भी दिन सुबह 11. 00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रिटर्निंग अफ़सर के समक्ष पेश किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि 04-जालंधर (एस.सी.) लोक सभा हलके लिए डिप्टी कमिश्नर जालंधर रिटर्निंग अफ़सर हैं। उन्होंने बताया कि 04-जालंधर (एस.सी.) लोक सभा हलके में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र फॉर्म 2ए में भरे जाने हैं। यह फॉर्म रिटर्निंग अफ़सर के पास उपलब्ध हैं। टाईप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वह निर्धारित फॉर्म में हों।  लोक सभा चुनाव क्षेत्र हलके की सीट हासिल करने के लिए उम्मीदवार किसी भी लोक सभा हलके में मतदाता के तौर पर रजिस्टर होना चाहिए। इस सम्बन्धी रिटर्निंग अफ़सर की संतुष्टि के लिए उम्मीदवारों को लागू मतदाता सूची की सम्बन्धित प्रविष्टि की प्रमाणित कॉपी पेश करनी होगी। उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र भरे जाने के बाद और नामांकन पत्रों की पड़ताल के लिए निर्धारित तारीख़ से पहले शपथ/पुष्टि सम्बन्धी सर्टिफिकेट पेश किया जाना है।  

सीईओ ने बताया कि 14.04.2023 (शुक्रवार) को बैसाखी और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का जन्म दिवस है। इस दिन नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत छुट्टी है। इसलिए इस दिन उम्मीदवार नामांकन पत्र पेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15.04.2023 को तीसरा शनिवार होने के कारण नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट, 1881 के अधीन अवकाश नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों द्वारा उस दिन नामांकन पत्र पेश किए जा सकते हैं। 16.04.2023 को रविवार की छुट्टी होने के कारण उम्मीदवार द्वारा उस दिन भी नामांकन पत्र दाखि़ल नहीं किए जा सकेंगे। इसी तरह 22.04.2023 को चौथे शनिवार की छुट्टी है, इसलिए उस दिन उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जा सकते।  सी.ई.ओ. ने बताया कि 23.04.2023 को रविवार की छुट्टी होने के कारण उस दिन भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जा सकते। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के ऐलान की तारीख 29 मार्च, 2023 से जि़ला जालंधर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और यह चुनाव प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक लागू रहेगी।  

   

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -